रिम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड संग तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Edited By Parminder Kaur,Updated: 21 Oct, 2024 12:39 PM

rims junior doctor akash and his girlfriend jumped from hostel

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में डॉक्टर ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर आकाश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टल की छत पर बैठा था। तभी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ फिर आकाश और उसकी गर्लफ्रेंड छत से कूद गए, जिसमें...

नेशनल डेस्क. झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में डॉक्टर ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर आकाश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टल की छत पर बैठा था। तभी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ फिर आकाश और उसकी गर्लफ्रेंड छत से कूद गए, जिसमें डॉक्टर की मौत हो गई और लड़की के कंधे की हड्डी टूड गई। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। 


जूनियर डॉक्टरों में हलचल

मृतक डॉक्टर आकाश MBBS की पढ़ाई करने के बाद ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में पीजी सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर पहुंचा था। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक साथ छत से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में दोनों को रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया और लड़की की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जूनियर डॉक्टरों के बीच हलचल मच गई और सभी एक-एक कर रिम्स इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने लगे।

रिम्स के जूनियर डॉक्टरों के अनुसार, डॉ. आकाश के साथ छलांग लगाने वाली लड़की रिम्स के बाहर की है। हालांकि, सभी एक-दूसरे से युवती के बारे में जानकारी लेते रहे, लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे पाया। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। 

देर रात बरियातू थानेदार मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन दोनों ने छत से क्यों छलांग लगाई इसकी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!