Breaking




संकट के समय भी भारतीय छात्रों ने पेश की ‘इंसानियत’ की मिसाल, अपने साथ बचाई अपने कुत्ते की भी जान

Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Mar, 2022 10:35 AM

rishabh kaushik indian student russia ukraine conflict

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जा कर लिया है। वहीं भारतीय दूतावास ने भी अपने सभी नागरिकों को शहर छोड़ने के आदेश दे दिए है।

नेशनल डेस्क: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जा कर लिया है। वहीं भारतीय दूतावास ने भी अपने सभी नागरिकों को शहर छोड़ने के आदेश दे दिए है। 
 

इधर, भारत सरकार भी लगातार आप्रेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का अभियान चला रही हैं। जिसके लिए केंद्र सरकार ने मंत्री किरण रिजिजू और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई बड़े मंत्रियों को युद्धग्रस्त देशों में भेजा है। 
 

वहीं सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है दरअसल, इस भयंकर युद्ध में लोगों में मानवता भी दिखाई दी, जहां अकसर संकट के समय लोग अपनी ही चिंता करते है वहीं एक शख्स यूक्रेन से अपनी जान बचाने के साथ साथ अपने पालतू कूत्ते की भी जान बचाई जिसे देख लोग इस शख्स की खूब सरहाना कर रहे है।  
 

 ऋषभ कौशिक और उनका कुत्ता मालिबू यूक्रेन से बुडापेस्ट (हंगरी) होते हुए घर लौट आया है। कौशिक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले हैं। वह खार्किव के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने कुत्ते को अपने साथ भारत लाने में आने वाली कठिनाइयों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 
 

बता दें कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 185 यात्रियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एक विशेष विमान वीरवार देर रात मुंबई पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने 'एअर इंडिया एक्सप्रेस' के विमान से आए लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया।  

  
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!