Delhi में बढ़े Road Accident, मौत के आंकड़ों ने सबको चौंकाया

Edited By Yaspal,Updated: 29 Aug, 2024 10:56 PM

road accidents increased in delhi death figures shocked everyone

पिछले वर्ष 15 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है

नई दिल्लीः पिछले वर्ष 15 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 15 अगस्त तक कुल 831 घातक दुर्घटनाएं हुईं, जो 2023 से 4.01 प्रतिशत अधिक है और इस दौरान 799 घातक दुर्घटनाएं हुई थीं। वर्ष 2022 में 15 अगस्त तक ऐसी 793 घटनाएं हुई थीं। आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2023 और 2022 में क्रमशः घातक दुर्घटनाओं के कुल 1,432 और 1,428 मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों के अनुसार हालांकि सामान्य दुर्घटनाओं के मामलों में एक प्रतिशत की गिरावट आई है और इस साल 15 अगस्त तक इनकी संख्या 2,596 रही, जबकि 2023 में यह संख्या 2,624 थी। आंकड़ों के अनुसार 2022 में इसी अवधि में दुर्घटनाओं के कम से कम 2,628 मामले सामने आए थे। वर्ष 2023 में कम से कम 4,283 सामान्य दुर्घटनाएं और 2022 में 4,132 सामान्य दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 8, राष्ट्रीय राजमार्ग 24, रिंग रोड और रोहतक रोड उन हिस्सों में शामिल हैं, जहां दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर गति कैमरे लगाने समेत कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपायों से दिल्ली में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!