RRB NTPC 2024 भर्ती: 11558 पदों के लिए आवेदन 14 सितंबर से शुरू, जानिए पूरी जानकारी

Edited By Mahima,Updated: 03 Sep, 2024 10:00 AM

rrb ntpc 2024 recruitment applications 11558 posts start from september 14

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 11558 पदों के लिए की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू होगी।

नेशनल डेस्क: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 11558 पदों के लिए की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट [indianrailways.gov.in](http://indianrailways.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।

जानिए भर्ती का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है:

1. अंडर ग्रेजुएट पोस्ट (UG Post):
   - जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
   - अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद
   - ट्रेन क्लर्क: 72 पद
   - वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद

2. ग्रेजुएट पोस्ट (Graduate Post):
   - गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद
   - मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक: 1736 पद
   - वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट: 732 पद
   - जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद
   - स्टेशन मास्टर: 994 पद

जानिए क्या है योग्यताएं
NTPC भर्ती 2024 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी और टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक है।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदानुसार 30 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जो आरआरबी के नियमानुसार होगी।

RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भरें फॉर्म
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है, इसके बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहाँ पर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी, जैसे कि चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, और आवश्यक दस्तावेज़ की सूची उपलब्ध होगी।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!