रशियन बीवी के वीडियो से देश-विदेश में मचा हड़कंप, पुतिन से लेकर PM मोदी तक पहुंची बात

Edited By Utsav Singh,Updated: 12 Oct, 2024 06:30 PM

russian wife s video created a stir in the country and abroad

रूस की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने पति की चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मदद की गुहार लगाई है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला...

नेशनल डेस्क : रूस की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने पति की चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मदद की गुहार लगाई है। यह महिला, काजिया, NRI गौरव अहलावत की पत्नी हैं, जो इंदौर पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज कराने गई थीं। काजिया ने बताया कि गौरव ने इंदौर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी मदद नहीं की गई। इसके बाद काजिया ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।

पति की शिकायत और पुलिस की अनसुनी
आपको बता दें कि गौरव अहलावत एक कन्फेक्शनरी व्यवसायी संजय जैसवानी के साथ एक विवाद में फंस गए थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। इस पर काजिया ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी समस्या बताई और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो के वायरल होने के बाद इंदौर में हड़कंप मच गया।

मामला क्या है?
जानकारी के अनुसार, गौरव ने प्रधानमंत्री मोदी के एक निवेश कार्यक्रम से प्रेरित होकर इंदौर में संजय जैसवानी के साथ कारोबार में निवेश किया था। काजिया ने आरोप लगाया कि जैसवानी ने उनके पति के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें तीन दिन तक बंधक बना कर रखा। इसके अलावा, गौरव को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

काजिया का वीडियो
काजिया ने वीडियो में बताया कि संजय जैसवानी ने उनके पति को करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में फंसाया और उन्हें बंधक बना कर रखा। उन्होंने यह भी कहा कि जैसवानी ने उन्हें जान से मारने और 200 टुकड़ों में काटने की धमकी दी। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रूस के दूतावास की कार्रवाई
रूस के दूतावास ने इंदौर के जिलाधिकारी को एक मेल भेजकर जानकारी मांगी कि FIR क्यों नहीं दर्ज की जा रही है। इस मेल के बाद इंदौर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के विपक्षी दलों ने इस घटना को राज्य की छवि से जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा कि इस तरह की घटनाएं निवेशकों को हतोत्साहित कर सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब कर सकती हैं। यह मामला अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस के ध्यान में है, और रूसी दूतावास ने भी मदद की मांग की है। काजिया के वीडियो के बाद इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है, और सभी की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!