Breaking




Salary Hike: सैलरी पर बड़ा अपडेट: 186% की बजाय सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी 30% तक बढ़ोतरी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 31 Mar, 2025 09:30 AM

salary of government employees 8th pay commission central government

केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के वेतन में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में इस मामले पर तरह-तरह की चर्चाएं थीं, जिसमें सैलरी में 186% तक की बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब नए आंकड़ों...

नेशनल डेस्क:  केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के वेतन में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में इस मामले पर तरह-तरह की चर्चाएं थीं, जिसमें सैलरी में 186% तक की बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब नए आंकड़ों और विश्लेषणों से साफ हो गया है कि कर्मचारियों को इतनी बड़ी बढ़ोतरी नहीं मिलेगी।

आखिरकार, सरकार ने फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में 20% से 30% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। कई विशेषज्ञों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 1.92 से 2.08 फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिल सकता है, जिससे उनकी सैलरी में 20-30% की बढ़ोतरी हो सकती है।

 8वें वेतन आयोग का मतलब क्या है?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे हैं, जो 2016 से लागू है। हर नए वेतन आयोग के तहत सैलरी और पेंशन में महंगाई के आधार पर संशोधन किया जाता है। इस बार 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को सैलरी में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बना सकती है।

फिटमेंट फैक्टर: कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी का गणित

फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है, जिससे यह तय होता है कि कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन कितने प्रतिशत बढ़ेगा। इस बार सरकार ने फिटमेंट फैक्टर को 1.92 से 2.08 के बीच मंजूरी देने की संभावना जताई है, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह 2.86 तक हो सकता है।

संभावित सैलरी बढ़ोतरी

अगर 8वें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 2026 से लागू होता है और महंगाई भत्ता (DA) लगभग 60% तक पहुंचता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में इस प्रकार बदलाव हो सकता है:

  • 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर: नया न्यूनतम वेतन ₹34,560 (करीब 20% की बढ़ोतरी)

  • 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर: नया न्यूनतम वेतन ₹37,440 (करीब 30% की बढ़ोतरी)

  • 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर: नया न्यूनतम वेतन ₹51,480 (करीब 80% की बढ़ोतरी)

सैलरी में कुल बढ़ोतरी

अगर DA को अलग कर दिया जाए तो सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी कुछ इस प्रकार हो सकती है:

  • 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर: 92% की वृद्धि

  • 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर: 108% की वृद्धि

  • 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर: 186% की वृद्धि

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!