Breaking




राजनीति जगत में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, अब BJP में खिलाएंगे ‘कमल’

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 20 Apr, 2025 09:31 PM

sangram thopate resign congress join bjp

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पुणे जिले के भोर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे संग्राम थोपटे ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है और अब वे BJP का दामन थामने जा रहे हैं।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसके कद्दावर नेता और तीन बार के विधायक ने पार्टी से नाता तोड़ दिया। दशकों से कांग्रेस का झंडा बुलंद करने वाले इस दिग्गज ने अब बीजेपी का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। आगामी चुनावों से ठीक पहले इस फैसले ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। पार्टी नेतृत्व से नाराजगी और क्षेत्र के विकास की जरूरत ने उन्हें यह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतराव थोपटे के बेटे हैं, जिन्होंने छह बार भोर सीट से विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढ़ें: धरती का आखिरी दिन तय! NASA के वैज्ञानिकों ने बताई तबाही की तारीख, सिर्फ इतने साल और बचे हैं

22 अप्रैल को BJP में होंगे शामिल

संग्राम थोपटे ने साफ कर दिया है कि वे 22 अप्रैल को मुंबई में बीजेपी में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान उनके साथ भोर विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल होंगे।

क्यों छोड़ी कांग्रेस?

संग्राम थोपटे ने अपने फैसले की वजह अपने क्षेत्र के विकास को बताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के बिना क्षेत्र का समुचित विकास संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कांग्रेस पर नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया "2019 से ही मैं खुद को पार्टी में अलग-थलग महसूस कर रहा था। चुनाव हारने के बाद किसी नेता ने एक बार भी फोन नहीं किया।" थोपटे ने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से रैली और सहयोग की अपील की थी, लेकिन किसी ने समर्थन नहीं दिया।

कांग्रेस का बचाव और BJP पर निशाना

इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सफाई दी कि महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान पार्टी थोपटे को विधानसभा अध्यक्ष बनाना चाहती थी। लेकिन तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर दबाव बनाकर ऐसा होने नहीं दिया।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!