इस भारतीय खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन, टूर्नामेंट को बीच में छोड़ घर की ओर हुए रवाना

Edited By rajesh kumar,Updated: 20 Feb, 2025 01:27 PM

satwiksairaj rankireddy s father passed away

20 फरवरी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के लिए एक बुरी खबर लेकर आया। सात्विकसाईराज के पिता काशी विश्वनाथम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

नई दिल्ली: 20 फरवरी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के लिए एक बुरी खबर लेकर आया। सात्विकसाईराज के पिता काशी विश्वनाथम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पिता का निधन 65 साल की उम्र में हुआ। रंकीरेड्डी दिल्ली में चल रहे 43वें पीएसपीबी इंटर यूनिट बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे और इस दिन उन्हें खेल रत्न पुरस्कार भी मिलने वाला था। लेकिन इससे पहले उनके पिता का निधन हो गया। उनके पिता सेवानिवृत शारीरिक शिक्षा शिक्षक थे। 

टूर्नामेंट को छोड़ घर की ओर रवाना हुए 
सात्विकसाईराज को यह दुखद खबर मिलते ही उन्होंने टूर्नामेंट को बीच में छोड़ दिया और अपने घर की ओर रवाना हो गए। सात्विकसाईराज के पिता काशी विश्वनाथम एक रिटायर्ड फिजिकल एजुकेशन टीचर थे। पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, सात्विक के परिवार के एक करीबी सूत्र ने उनके पिता के निधन की खबर दी। परिवार ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का घर आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में है।

आज मिलना था खेल रत्न पुरस्कार
सात्विक इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल थे, और उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भारतीय पुरुष डबल्स बैडमिंटन में वर्तमान में नंबर-1 पर काबिज है। इस जोड़ी ने 2022 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद 2023 में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीते। इस समय वे बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन पर हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!