सावरकर मांस खाया करते थे और वह गौ वध के खिलाफ नहीं थे: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का विवादित बयान

Edited By rajesh kumar,Updated: 03 Oct, 2024 04:31 PM

savarkar not against cow slaughter controversial statement karnataka minister

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर मांस खाया करते थे और वह गौ वध के खिलाफ नहीं थे। यहां एक कार्यक्रम में बुधवार को उन्होंने कहा, ‘‘सावरकर एक चितपावन ब्राह्मण थे और वह मांस खाया करते...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर मांस खाया करते थे और वह गौ वध के खिलाफ नहीं थे। यहां एक कार्यक्रम में बुधवार को उन्होंने कहा, ‘‘सावरकर एक चितपावन ब्राह्मण थे और वह मांस खाया करते थे। वह एक मांसाहारी व्यक्ति थे तथा गौ वध के खिलाफ नहीं थे। इस लिहाज से वह आधुनिक थे।''

मंत्री ने दावा किया, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि वह गौवंश का मांस भी खाया करते थे। एक ब्राह्मण के रूप में वह मांस खाया करते थे और मांसाहार का खुलेआम समर्थन करते थे। उनकी यही सोच थी।'' राव ने कहा कि महात्मा गांधी एक शाकाहारी व्यक्ति थे और हिंदुत्व के प्रति उनकी दृढ़ आस्था थी, ‘‘लेकिन उनके कृत्य अलग थे'। वह एक लोकतांत्रिक व्यक्ति थे।''

उन्होंने कहा, ‘‘एक अन्य ध्रुव (पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली) जिन्ना थे। वह कट्टर इस्लामिक व्यक्ति थे। वह शराब पीते थे और कहा जाता है कि वह सूअर का मांस भी खाते थे, लेकिन दो राष्ट्र सिद्धांत और राजनीति के बाद वह प्रतिष्ठित मुस्लिम नेता बन गए। लेकिन जिन्ना रूढ़िवादी नहीं थे, बल्कि सावरकर रूढ़िवादी थे।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!