होटल की आड़ में चल रहा था बड़ा कांड, थाईलैंड की महिला थी शामिल

Edited By Utsav Singh,Updated: 22 Jun, 2024 04:11 PM

scandal was going on under guise hotel a woman from thailand was involved

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने कथित तौर पर वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने को लेकर थाइलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने कथित तौर पर वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने को लेकर थाइलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात एक होटल में छापेमारी के बीच गिरफ्तारी की गई और वहां से थाईलैंड की तीन महिलाओं को मुक्त भी कराया गया।

PunjabKesari

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शिवराज पाटिल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की एक टीम ने होटल में छापा मारा और वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मुक्त कराई गई थाईलैंड की तीनों महिलाओं को बाद में मुंबई के बोरीवली के पोइसर स्थित ‘रेस्क्यू फाउंडेशन' भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!