School-Bank Holiday: 11 से 14 और 16-17 अक्टूबर को रहेंगे स्कूल और बैंक बंद, जानें पूरी सूची

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Oct, 2024 07:59 AM

school holidays government office october 2024  15 days of bank holidays

अक्टूबर 2024 में बैंक और सरकारी संस्थानों में कई छुट्टियों के कारण कई राज्यों में कामकाज ठप रहेगा। इस महीने के दौरान विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंकों में कुल 15 दिनों तक अवकाश रहेगा। इसमें सभी रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी...

नेशनल डेस्क: अक्टूबर 2024 में बैंक और सरकारी संस्थानों में कई छुट्टियों के कारण कई राज्यों में कामकाज ठप रहेगा। इस महीने के दौरान विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंकों में कुल 15 दिनों तक अवकाश रहेगा। इसमें सभी रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। कुछ राज्यों में दशहरा जैसे बड़े त्योहारों के चलते बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे।

छुट्टियों की सूची इस प्रकार है:

10 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) के कारण त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर: महाष्टमी/महानवमी/आयुध पूजा के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद होंगे।
12 अक्टूबर: दशहरा/महानवमी के दिन, महीने के दूसरे शनिवार के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा और बंगाल में बैंक अवकाश रहेगा।
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू के कारण कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर: विलय दिवस के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर के अंत में दिवाली की छुट्टियों के दौरान अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जिसमें काली पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन भी शामिल हैं।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!