School Time Change : 1 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, जानें नई Timings

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Sep, 2024 07:35 AM

school time change school timings will change from october 1

अक्टूबर का महीने शुरू होते ही कई चीज़ों में बदलाव होने शुरू हो गए। मौसम की दस्तक से पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय को बदलने की घोषणा की है। जहां पंजाब में स्कूलों के समय को 1 अक्टूबर से बदलने का फैसला किया वहीं राजस्थान में सरकारी स्कूलों में 1...

नेशनल डेस्क:  अक्टूबर का महीने शुरू होते ही कई चीज़ों में बदलाव होने शुरू हो गए। मौसम की दस्तक से पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय को बदलने की घोषणा की है। जहां पंजाब में स्कूलों के समय को 1 अक्टूबर से बदलने का फैसला किया वहीं राजस्थान में सरकारी स्कूलों में 1 अक्टूबर से समय परिवर्तन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राजस्थान में हर साल 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया जाता है, लेकिन इस साल मौसम की गर्मी के चलते शिक्षक संगठनों ने इस बदलाव को टालने की मांग की है।

हालांकि शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन 30 सितंबर को इस पर फैसला होने की उम्मीद है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों का वर्तमान समय, यानी सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक ही रखा जाना चाहिए। शिक्षक संगठन समय परिवर्तन को 15 अक्टूबर तक टालने की मांग कर रहे हैं, जब मौसम ठंडा हो जाएगा।

बता दें कि 2022 और 2023 में भी 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय नहीं बदला गया था और वह सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक ही चला था। इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि यही समय लागू रहेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, शिविरा पंचांग के तहत हर साल 1 अक्टूबर से समय बदलने का नियम है, लेकिन अंतिम फैसला अब कल लिया जाएगा।

इस राज्य ने बदले स्कूल Timings....
वहीं, पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 अक्टूबर से बदलने का ऐलान किया है। नए आदेश के अनुसार, प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा।

यह बदलाव पूरे पंजाब के 19,000 से अधिक स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे सभी स्कूल इस नए समय का पालन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!