Schools Closed: 4-5 अक्टूबर को सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश

Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Oct, 2024 05:14 PM

schools closed holiday 4 october holiday 5 october holiday

हरियाणा के प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 4 और 5 अक्टूबर 2024 को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्णय विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लिया गया है, क्योंकि स्कूलों को मतदान केंद्रों के रूप में उपयोग किया जाएगा।

नेशनल डेस्क:  हरियाणा के प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 4 और 5 अक्टूबर 2024 को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्णय विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लिया गया है, क्योंकि स्कूलों को मतदान केंद्रों के रूप में उपयोग किया जाएगा।

स्कूल क्यों बंद किए गए?

विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए प्रशासन ने कई स्कूलों को मतदान केंद्र के रूप में चुना है। इन केंद्रों को एक दिन पहले यानी 4 अक्टूबर से तैयार करना शुरू कर दिया जाएगा, जिसके चलते इन स्कूलों में कक्षाएं बंद रहेंगी। 5 अक्टूबर को चुनाव के दिन भी स्कूल बंद रहेंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। 

परीक्षा भी स्थगित
आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के अंदर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 4 अक्टूबर को स्कूलों में बच्चों की एक परीक्षा भी होनी थी, जिसे चुनाव के चलते स्थगित कर दिया गया है. यह परीक्षा अब 9 अक्टूबर को होगी।

आदेश जारी

प्रशासन की ओर से संबंधित जिलों के जिला अधिकारियों द्वारा लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, मतदान प्रक्रिया की तैयारी और सुचारू संचालन के लिए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!