Edited By rajesh kumar,Updated: 05 Mar, 2025 01:10 PM

हाल ही में रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी दिल्ली में एक होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखे। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने...
नेशनल डेस्क: बिग बॉस 18 हाल ही में अपनी धमाकेदार समाप्ति के साथ खत्म हुआ था। इस सीजन का विजेता करण वीर मेहरा रहे, जबकि विवियन डीसेना दूसरे स्थान पर रहे थे। शो के टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में रजत दलाल का नाम भी था, जो खूब सुर्खियां बटोरते रहे, लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। घर के अंदर रजत दलाल का कई कंटेस्टेंट्स से मनमुटाव रहा, जिनमें दिग्विजय सिंह राठी का नाम सबसे प्रमुख था। अब दोनों कंटेस्टेंट्स एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी दिल्ली में हुई बहस और हाथापाई।
हाल ही में रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी दिल्ली में एक होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखे। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव किया और उन्हें अलग कर शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और फैन्स इसकी चर्चा कर रहे हैं।
फैन्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देने वाले कुछ फैन्स का मानना है कि यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों इस तरह की नकली लड़ाई को प्लान किया जाता है ताकि ध्यान आकर्षित किया जा सके और फॉलोअर्स बढ़ाए जा सकें। इसे नेगेटिव पब्लिसिटी भी कहा जाता है।
झगड़ा अब पूरी तरह से सुलझ चुका है- दिग्विजय
हालांकि, दिग्विजय सिंह राठी ने एक और वीडियो में कहा है कि उनका और रजत का झगड़ा अब पूरी तरह से सुलझ चुका है और अब दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। फिर भी बिग बॉस 18 के घर में ये दोनों कई बार आमने-सामने आ चुके थे, और अब घर के बाहर भी उनकी भिड़ंत की चर्चा हो रही है।