Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Mar, 2025 09:56 PM

रमजान का पाक महीना रविवार, 2 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। रमजान के शुरू होने का इंतजार सभी मुसलमानों को सालभर रहता है, और इस महीने का महत्व बहुत खास होता है। रमजान में पूरे महीने रोजा रखना इस्लाम के पांच मुख्य फर्जों में से एक माना जाता है।
नेशनल डेस्क : रमजान का पाक महीना रविवार, 2 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। रमजान के शुरू होने का इंतजार सभी मुसलमानों को सालभर रहता है, और इस महीने का महत्व बहुत खास होता है। रमजान में पूरे महीने रोजा रखना इस्लाम के पांच मुख्य फर्जों में से एक माना जाता है। रोजा रखने से 'संयम' और 'सब्र' की परीक्षा होती है, और अल्लाह की रहमत और नेमत प्राप्त होती है।
रमजान में रोजा सुबह सहरी से शुरू होता है और सूर्यास्त के बाद इफ्तार से खत्म होता है। सहरी और इफ्तार का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यदि इन्हें सही समय पर नहीं किया गया, तो रोजा मान्य नहीं होता।
आइए जानते हैं 2 मार्च, रविवार को दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और अन्य शहरों में सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा, ताकि आप सही समय पर रोजा रख सकें और खोल सकें।