Breaking




भाजपा के दिग्गज नेता की गोलियां मारकर हत्या, पार्टी में शोक की लहर

Edited By Parveen Kumar,Updated: 24 Apr, 2025 09:57 PM

senior bjp leader shot dead wave of mourning in the party

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद नगर क्षेत्र के गायत्री विहार के निवासी और व्यापारी संगठन के नेता हेमेंद्र गर्ग के रूप में हुई है।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद नगर क्षेत्र के गायत्री विहार के निवासी और व्यापारी संगठन के नेता हेमेंद्र गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार रात मोक्षधाम में स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करके घर जा रहे गर्ग की मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गर्ग महानगर भाजपा में पदाधिकारी रह चुके थे और फिलहाल नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संगठन मंत्री थे।

महाविद्या कॉलोनी में उनकी प्रिंटिंग प्रेस थी। गर्ग पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रविकांत गर्ग के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। गर्ग के परिजन का कहना है कि उन्होंने मोक्षधाम के निकट स्थित एक प्लॉट पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने के लिए दो भाईयों योगेश यादव और राजन यादव के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।

गर्ग के पुत्र ने पत्रकारों को बताया कि सात अप्रैल की रात भी कुछ लोगों ने इसी प्रकार गर्ग का पीछा किया था, जिसके संबंध में उन्होंने अगले ही दिन आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री एवं स्थानीय अधिकारियों को डाक से सूचना देते हुए जान पर खतरे की बात बता दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र कुमार गर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!