September Holidays : 7 सितंबर और 16 सितंबर को पब्लिक और प्राइवेट संस्थान रहेंगे बंद!

Edited By Anu Malhotra,Updated: 02 Sep, 2024 12:28 PM

september holidays public holiday schools colleges banks

सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और यह आपके लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। अगर आप इस महीने यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर के पहले हफ्ते में ही दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिससे स्कूल, कॉलेज, बैंक,...

नेशनल डेस्क:  सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और यह आपके लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। अगर आप इस महीने यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर के पहले हफ्ते में ही दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिससे स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि ये छुट्टियां कब और क्यों हैं। सितंबर महीने में पांच रविवार के अलावा, दो सार्वजनिक अवकाश भी पड़ रहे हैं। महीने के पहले हफ्ते में दो लगातार छुट्टियां होंगी।

गणेश चतुर्थी पर छुट्टी
7 सितंबर 2024, शनिवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इन राज्यों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा, 8 सितंबर को रविवार होने के कारण भी छुट्टी होगी।

सितंबर 2024 की छुट्टियों की लिस्ट:

4 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि- इस दिन असम में बैंक बंद रहेंगे।

7 सितंबर: गणेश चतुर्थी -इस दिन तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

16 सितंबर: ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)- इस दिन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

17 सितंबर: इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) - इस दिन सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।

18 सितंबर: पंग-लहबसोल - सिक्किम में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

20 सितंबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अगले दिन - इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- केरल में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन - इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

इस महीने में कई राज्यों में बैंक और अन्य संस्थान बंद रहेंगे, जिससे लोगों को अपने काम की योजनाएं बनाने में सुविधा होगी। यह सूची उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो सितंबर के महीने में अपने वित्तीय और व्यक्तिगत कामकाज की योजना बना रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!