इन बर्तनों में दही जमाना हो सकता है हानिकारक, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Edited By Harman Kaur,Updated: 09 Apr, 2025 03:47 PM

setting curd in these utensils can be harmful

क्या आप जानते हैं कि दही जमाने के दौरान अगर आप एक छोटी सी गलती कर देते हैं, तो यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है? खासतौर पर बर्तन का चुनाव बहुत अहम है। यदि गलत बर्तन का इस्तेमाल किया जाए, तो दही का स्वाद और सेहत दोनों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

नेशनल डेस्क: क्या आप जानते हैं कि दही जमाने के दौरान अगर आप एक छोटी सी गलती कर देते हैं, तो यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है? खासतौर पर बर्तन का चुनाव बहुत अहम है। यदि गलत बर्तन का इस्तेमाल किया जाए, तो दही का स्वाद और सेहत दोनों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इन बर्तनों में भूलकर भी न जमाए दही
आपको पीतल, तांबा या कांसा जैसे धातु से बने बर्तनों में दही नहीं जमाना चाहिए। इन बर्तनों में जब दही जमाया जाता है, तो यह धातुएं दही के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करने लगती हैं, जिससे दही का स्वाद बिगड़ सकता है और यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए दही जमाने के लिए आपको कुछ विशेष बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

दही जमाने के लिए सबसे अच्छे बर्तन

स्टील: कई घरों में महिलाएं स्टील के बर्तनों में दही जमाना पसंद करती हैं। यह एक सुरक्षित विकल्प है, क्योंकि स्टील दही के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करता।

सिरेमिक बर्तन: सिरेमिक के बर्तन भी अच्छे होते हैं, क्योंकि इनसे दही में कोई गड़बड़ी नहीं होती।

मिट्टी के बर्तन: दही जमाने के लिए सबसे अच्छा बर्तन मिट्टी का होता है। मिट्टी के बर्तनों में जमाया गया दही न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मिट्टी के बर्तन दही को ठंडा और ताजगी से भरा रखते हैं। इसलिए पीतल, तांबा या कांसा जैसे बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचें और स्टील, सिरेमिक या मिट्टी के बर्तनों का ही चुनाव करें। इस तरह, आप दही के लाभ को पूरी तरह से अपनी सेहत और स्वाद में महसूस कर सकेंगे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!