भीषण गर्मी का कहर, अगले 6 दिनों तक लू चलने की आशंका, IMD का अलर्ट

Edited By Parveen Kumar,Updated: 04 Apr, 2025 10:27 PM

severe heat wave possibility of heat wave for next 6 days imd alert

दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 6 दिन तक लू चल सकती है और तापमान 39 से 42 डिग्री तक जा सकता है।

नेशनल डेस्क : दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 6 दिन तक लू चल सकती है और तापमान 39 से 42 डिग्री तक जा सकता है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दर्ज तापमान

  • रिज: 39.4 डिग्री
  • अयानगर: 38.1 डिग्री
  • लोधी रोड: 38 डिग्री
  • पालम: 37 डिग्री
  • न्यूनतम तापमान: 18.8 डिग्री

गर्मी से राहत के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं (लू) चलेंगी और गर्मी और बढ़ सकती है। शनिवार को भी तापमान करीब 39 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

हवा की क्वालिटी भी हो रही है खराब

गर्मी के साथ-साथ हवा भी खराब हो रही है। शुक्रवार को AQI 219 दर्ज हुआ, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि दो दिन बाद इसमें थोड़ा सुधार हो सकता है और हवा 'मध्यम' स्तर पर आ सकती है।

लोगों को सावधान रहने की जरूरत

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इतनी गर्मी में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए

  • धूप में ज्यादा देर न रहें
  • सिर को ढककर निकलें
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • खूब पानी पिएं

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!