सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जानिए कैसे नाबालिग लड़कियों को धकेल देते थे… विदेशी पुरुषों के सामने

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 21 Feb, 2025 12:22 PM

sex racket busted

महानगर की सहार पुलिस ने अंधेरी के मरोल इलाके में एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मरोल के एक गेस्ट...

नेशनल डेस्क: महानगर की सहार पुलिस ने अंधेरी के मरोल इलाके में एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मरोल के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और वहां से एक नाबालिग लड़की को बचाया, जिसका यौन शोषण किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: सेक्स-रैकेट में रशियन गर्ल्स की भरमार...यहां से आती थीं लड़कियां, जानें कैसे हुआ खुलासा

नाबालिग लड़कियों को फंसाते थे जाल में

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम सलमान और जबरूल हैं। इनमें से एक आरोपी गेस्ट हाउस का मैनेजर है। पुलिस जांच में पता चला है कि ये दोनों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उन्हें देह व्यापार में धकेलते थे। उन्हें पैसों का लालच देकर विदेशी ग्राहकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था।

यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 लड़कियों संग 10 लड़के इस हालात में मिले... पुलिसवालों ने बंद कर ली आंखे

पीड़िता को सुधार गृह भेजा गया

पुलिस द्वारा बचाई गई नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे और दूसरी लड़कियों को विदेशी पुरुषों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। इसके बदले में उन्हें कमाई का बहुत थोड़ा हिस्सा दिया जाता था और ज्यादातर पैसे आरोपी रख लेते थे। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!