शर्मनाक! पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, चाचा और भाई ने किया रेप

Edited By Pardeep,Updated: 24 Jun, 2024 02:05 AM

shameful father brutally abused his minor daughter uncle and brother raped her

महाराष्ट्र के पुणे में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने स्कूल में एक सत्र के दौरान आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के चचेरे भाई ने जुलाई 2023 में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2024 में उसके चाचा ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने भी कई बार उसका यौन शोषण किया। उसके पिता और चाचा 40 साल के हैं, जबकि चचेरे भाई की उम्र 20 साल है। तीनों को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!