Navratri 2024 Ashtami-Navami Date: एक ही दिन है नवरात्रि की अष्टमी-नवमी! दूर करें अपना कंफ्यूजन

Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Oct, 2024 01:43 PM

shardiya navratri ashtami 2024  navami puja 2024 kanya puja

Shardiya Navratri के दौरान अष्टमी और नवमी पूजा  लोग बड़े चाव और श्रद्धा से मनाते है। इन दिनों कन्या पूजन का विधान होता है, जिसे महा अष्टमी और महा नवमी पूजा के रूप में जाना जाता है। इस साल 2024 में अष्टमी और नवमी की तिथियों को लेकर कई लोग असमंजस में...

नेशनल डेस्क:  Shardiya Navratri के दौरान अष्टमी और नवमी पूजा  लोग बड़े चाव और श्रद्धा से मनाते है। इन दिनों कन्या पूजन का विधान होता है, जिसे महा अष्टमी और महा नवमी पूजा के रूप में जाना जाता है। इस साल 2024 में अष्टमी और नवमी की तिथियों को लेकर कई लोग असमंजस में हैं। आईए जानते कि इस साल अष्टमी और नवमी कब मनाई जाएगी, और पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त श्रेष्ठ है।

अष्टमी पूजा 2024:  
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:31 बजे होगा, और यह 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे समाप्त होगी। इसलिए, महा अष्टमी की पूजा 11 अक्टूबर 2024 को होगी।

नवमी पूजा 2024:  
नवमी तिथि का प्रारंभ 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे होगा, और यह 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे समाप्त होगी। इस आधार पर, महा नवमी पूजा भी 11 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

  अष्टमी और नवमी एक ही दिन हैं?
पंचांग के अनुसार, इस साल अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। सुबह 12:06 बजे तक अष्टमी की पूजा और इसके बाद नवमी की पूजा की जा सकती है। इसी दिन कन्या पूजन भी किया जाएगा।

महा अष्टमी और महा नवमी के दिन 9 कन्याओं को भोजन कराने और भेंट देने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!