शिव भक्त के हौसले को सलाम, पैर न होने के बाद भी अमरनाथ यात्रा के लिए निकला यह शख्स

Edited By Utsav Singh,Updated: 30 Jun, 2024 03:58 PM

shiva devotee this person set out for amarnath yatra despite having no legs

राजस्थान : राजस्थान के जयपुर निवासी आनंद सिंह ने 2002 में एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो दिए थे। भगवान शिव के भक्त सिंह 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की अपनी 12वीं यात्रा पर निकले हैं।

राजस्थान : राजस्थान के जयपुर निवासी आनंद सिंह ने 2002 में एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो दिए थे। भगवान शिव के भक्त सिंह 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की अपनी 12वीं यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा, "मैंने 2010 में बाबा के दरबार में आना शुरू किया था। 2013 में केदारनाथ में बाढ़ आने के कारण और दो साल तक कोरोना महामारी के कारण जब इसे स्थगित कर दिया गया था तब मैं यात्रा नहीं कर पाया था।"

PunjabKesari

दोनों पैरों से दिव्यांग सिंह बैठने के लिए ट्रक के टायर के एक कटे हुए हिस्से का इस्तेमाल करते हैं और चलने के लिए अपने हाथों का सहारा लेते हैं। सिंह ने कहा, "पहले चार या पांच साल तक मैं अपने हाथों से खुद को घसीटते हुए चलता था, लेकिन अब मेरे लिए यह मुश्किल हो गया है। मैं पालकी में यात्रा करता हूं।" भगवान शिव के साथ अपने "विशेष" संबंध पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, "यह बंधन हर साल मजबूत होता जा रहा है। इसलिए मैं यहां आता हूं।" सिंह ने संकल्प लिया है कि जब तक वह समर्थ हैं तब तक अमरनाथ की यात्रा करते रहेंगे।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!