1 hour ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
1 day ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
मणिपुर में भाजपा को झटका, राज्य में बिगड़े हालातों से दुखी अभिनेता राजकुमार सोमेंद्र ने दिया इस्तीफा
Edited By Yaspal,Updated: 28 Sep, 2023 04:31 PM
जाने-माने मणिपुरी अभिनेता राजकुमार सोमेंद्र ने राज्य सरकार द्वारा ‘‘मौजूदा जातीय संघर्ष और दो छात्रों की नृशंस हत्या के मामले को सही ढंग से नहीं संभालने'' को लेकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया
नेशनल डेस्कः जाने-माने मणिपुरी अभिनेता राजकुमार सोमेंद्र ने राज्य सरकार द्वारा ‘‘मौजूदा जातीय संघर्ष और दो छात्रों की नृशंस हत्या के मामले को सही ढंग से नहीं संभालने'' को लेकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सोमेंद्र को 'काइकू' के नाम से भी जाना जाता है और वह लगभग 400 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जबकि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। इंफाल पश्चिम के थांगमेइबंद क्षेत्र के निवासी ‘काइकू' ने 2019 का लोकसभा चुनाव एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और बाद में नवंबर 2021 में भाजपा में शामिल हो गए थे। 'काइकू' ने अपने त्यागपत्र में कहा, ‘‘मेरी प्राथमिकता 'जनता पहले और पार्टी बाद में' है, इसलिए मैंने इस कठिन समय में जनता का साथ देने का निर्णय किया है।'' उन्होंने कहा कि यह देखना निराशाजनक है कि सरकार ने राज्य में पिछले चार महीने से अधिक समय से जारी अव्यवस्था को दूर करने के लिए अभी तक सक्रिय कदम नहीं उठाए हैं। काइकू ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो, मैं यह सोचकर भाजपा में शामिल हुआ था कि पार्टी अपनी ‘डबल इंजन' सरकार के साथ हमारे राज्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। बेशक, यह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के तहत पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव लायी। इसे ध्यान में रखते हुए, मैंने सोचा था कि केंद्रीय नेता मौजूदा मुद्दे पर तेजी से कार्रवाई करेंगे व संघर्ष को समाप्त करेंगे और उन पर भरोसा किया। हालांकि, ऐसा लगता है कि केंद्रीय नेताओं का लोगों के दर्द और दुख पर कोई ध्यान नहीं है और वे लोगों की उम्मीद पर खरे नहीं हैं।'' 'काइकू' ने समाज के सभी वर्गों से मौजूदा स्थिति का स्थायी समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मैंने भाजपा छोड़ दी है, अब मैं लोक व्यवस्था बहाल करने के लिए लोगों के अभियान में शामिल होने के लिए एक स्वतंत्र नागरिक हूं।'' आगामी लोकसभा चुनावों पर अभिनेता ने कहा, ‘‘चुनावी राजनीति पर मेरा कोई विशेष निर्णय नहीं है लेकिन मैं राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लोगों के साथ मिलकर काम करूंगा।''
Politics News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ये नेता हुआ शिवसेना (ठाकरे गुट) में शामिल
Delhi Earthquake Tremors: दिल्ली-एनसीआर में क्यों बार-बार महसूस होते हैं भूकंप के झटके ?
Earthquake: भूकंप के झटकों से सात दिन में तीसरी बार हिली धरती
1 लीटर पेट्रोल के लिए भारत में सबसे ज्यादा VAT TAX किस राज्य में चुकाना पड़ता है?
Weather Update: यहां छाए रहेंगे बादल, कई राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
दिल्ली-NCR के बाद भूकंप के तेज झटकों से कांपा बिहार, मचा हड़कंप रिक्टर स्केल पर 4 रही तीव्रता
'कोई घूस मांगे तो जूता मारो और...', BJP विधायक के बिगड़े बोल, मचा हंगामा
राजनीति जगत को बड़ा झटका, पूर्व विधायक की कार टक्कर के बाद हुई मौत
सेक्स करने से मना करने पर लड़के ने वायरल कर दिया अश्लील VIDEO, फिर लड़की ने...
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, राज्यपाल अजय भल्ला निभाएंगे अहम भूमिका
USD $
26/02/2025 22:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
India win by 47 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में आज कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है जिससे कोई बड़ा
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। लवमेट्स कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।अपनी वाणी में मिठास बना कर रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नॉर्मल रहेगा। खुद का कारोबार कर रहे जातकों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज डिनर करने जा सकते हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। कामकाज के सिलसिले में अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जेब खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता बन सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी जीवन में चल रहा तनाव बातचीत से खत्म हो जाएगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। बच्चे अपना दिन शरारतो में निकाल देंगे।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। परिवार के बड़े से आज प्रेम मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता पहले से मज़बूत बनेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes