Breaking




ग्राहकों को झटका! FD पर इस बैंक ने घटाया इंट्रेस्ट, सेविंग अकाउंट पर भी दरों में किया बदलाव

Edited By Radhika,Updated: 24 Apr, 2025 04:49 PM

shock to customers this bank reduced interest on fd

Ujjivan SFB ने FD और सेविंग अकाउंट्स पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है। नई ब्याज दरें 24 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गई हैं। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगे।

नेशनल डेस्क : Ujjivan SFB ने FD और सेविंग अकाउंट्स पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है। नई ब्याज दरें 24 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गई हैं। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगे।

कई बड़े बैंकों ने भी घटाई FD दरें-

इससे पहले SBI, HDFC, PNB, यस बैंक, शिवालिक बैंक जैसे कई बड़े बैंकों ने भी अप्रैल में FD पर ब्याज दरों में कटौती की है। कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक ने तो अप्रैल में दो बार अपने डिपॉजिट रेट्स घटाए हैं।

RBI के फैसले के बाद बैंकों की चाल

बैंकों ने ये बदलाव RBI की मौद्रिक नीति बैठक (MPC) के बाद किए हैं। रेपो रेट में स्थिरता या कटौती के कारण बैंक लोन तो सस्ते कर रहे हैं, लेकिन डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज घटा रहे हैं, जिससे बचत करने वालों को झटका लगा है।

PunjabKesari

FD पर अब कितनी मिलेगी ब्याज दर?

  • 18 महीने की FD पर सामान्य ग्राहकों को अब 8.05% ब्याज, पहले 8.25% मिलता था।
  • वरिष्ठ नागरिकों को 8.55% ब्याज, पहले 8.75% था।
  • 12 से 18 महीने की FD पर अब 7.90% ब्याज, जो पहले 8.10% था।
  • 18 महीने 1 दिन से 990 दिन तक की FD पर ब्याज दर 7.75% है।

बचत खातों की नई ब्याज दरें-

बैंक ने सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरों को भी बैलेंस स्लैब के आधार पर संशोधित किया है:

1 लाख तक: 3% सालाना

1 लाख ₹5 लाख: 5% सालाना

5 लाख ₹10 लाख: 6.25% सालाना

10 लाख ₹50 लाख: 7.25% सालाना

50 लाख से अधिक: 7.50% सालाना

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!