दिल्ली : दिन-दिहाड़े मिठाई की दुकान के बाहर चलाई गोलियां, इलाके में मचा हडकंप

Edited By Parveen Kumar,Updated: 24 Aug, 2024 06:28 PM

shots fired outside a sweet shop in broad daylight

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो हथियारबंद हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो हथियारबंद हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे ‘सिंगला स्वीट शॉप' के बाहर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाई। इसके बाद वे फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी के अनुसार यह जबरन वसूली का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अधिक जानकारी जुटाने और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।''

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!