Edited By Yaspal,Updated: 12 Jun, 2023 10:29 PM

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को शुभदर्शिनी त्रिपाठी को सर्बिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। इससे पहले त्रिपाठी कजाकिस्तान गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थीं
नेशनल डेस्कः विदेश मंत्रालय ने सोमवार को शुभदर्शिनी त्रिपाठी को सर्बिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। इससे पहले त्रिपाठी कजाकिस्तान गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थीं। वह 1994 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया, "शुभदर्शिनी त्रिपाठी (आईएफएस 1994) वर्तमान में कजाकिस्तान गणराज्य में भारत की राजदूत हैं, उन्हें सर्बिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।" विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।