Breaking




इस सिंगर का अचानक हुआ निधन, नवरात्र के लाइव कांसर्ट में गाना गाते वक्त हुआ हादसा

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 04 Apr, 2025 01:30 PM

singer died suddenly was singing in a live concert during navratri

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में धार्मिक आयोजन के दौरान एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब भजन गायक माता के भजन गाते-गाते इस दुनिया से विदा हो गए। मंगलवार रात एक मंदिर में चल रही भजन संध्या में गायक "चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है" भजन गा रहे थे।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में धार्मिक आयोजन के दौरान एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब भजन गायक माता के भजन गाते-गाते इस दुनिया से विदा हो गए। मंगलवार रात एक मंदिर में चल रही भजन संध्या में गायक "चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है" भजन गा रहे थे। भजन का आधा हिस्सा गाने के बाद वह अचानक पीछे की ओर गिर पड़े। वहां मौजूद भजन मंडली के अन्य सदस्यों ने जब उन्हें छूकर देखा तो उनके शरीर में ठंडक महसूस हुई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने से हुई।

चैत्र नवरात्र के चलते हो रहा था धार्मिक आयोजन

यह घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के आवास-विकास स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हरि मंदिर में घटी। चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में धार्मिक आयोजन हो रहे थे और इसी के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में श्रद्धालु भजन संध्या का आनंद ले रहे थे कि तभी यह हृदयविदारक घटना हो गई। भजन गायक की मृत्यु की खबर से पूरे मंदिर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

संगीत और भक्ति में था गहरा लगाव

भजन गायक लंबे समय से भक्ति संगीत से जुड़े हुए थे। वह शहर के कई भजन मंडलों के सक्रिय सदस्य थे और नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों में अपनी मधुर आवाज से लोगों को भक्ति रस में सराबोर करते थे। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन प्रस्तुत किए थे।

कंपनी बाग में भी गाते थे भजन

भजन गायक धार्मिक आयोजनों के अलावा अपने दोस्तों के साथ नियमित रूप से कंपनी बाग में भी भजन गाते थे। वह रामकृष्ण मॉर्निंग परिवार और हैप्पी मॉर्निंग क्लब के सदस्य थे। उनके इस अनोखे अंदाज और भक्ति संगीत में गहरी रुचि के कारण शहर के कई लोग उन्हें जानते थे और उनके गायन को सराहते थे।

अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि

भजन गायक के अचानक निधन से उनके परिवार और भजन मंडली के सदस्यों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके दो बेटे हैं, जो पिता के निधन से बेहद दुखी हैं। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। शहर के कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!