सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता का 87 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Edited By Pardeep,Updated: 19 Sep, 2024 05:37 AM

singer himesh reshammiya s father passed away at the age of 87

बॉलीवुड के एक और सितारे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। इनकी मौत 18 सितंबर की शाम को करीबन साढ़े आठ बजे हुई। खबरों के मुताबिक हिमेश के पिता मुंबई के कोकिलाबेन...

मुबंईः बॉलीवुड के एक और सितारे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। इनकी मौत 18 सितंबर की शाम को करीबन साढ़े आठ बजे हुई। खबरों के मुताबिक हिमेश के पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। 

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया 87 साल के थे और बढ़ती उम्र की समस्याओं के अलावा कई और बीमारियों से पीड़ित थे। कहा जा रहा है कि हिमेश के पिता को सांस में तकलीफ लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनके इंतकाल की खबर आई। हालांकि वो अस्पताल में कब से भर्ती थे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेशमिया परिवार की करीबी दोस्त वनिता थापर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में स्थित एक श्मशान घाट में किया जाएगा। 

विपिन रेशमिया अपने समय के मशहूर संगीतकार थे और उन्होंने आरडी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और शंकर जयकिशन जैसे महान कलाकारों के साथ काम किया। इसके अलावा, उन्होंने 1987 में फिल्म इंसाफ की जंग का निर्माण भी किया।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!