Breaking




ननद को हुआ भाभी की बहन से प्यार, मांग में सिंदूर भरा और बोली...

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Apr, 2025 03:12 PM

sister in law fell in love with sister in law sister

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती दे दी है। योगापट्टी के अहिरौली गांव की रेखा कुमारी और चनपटिया के बसंतपुर गांव की प्रियंका कुमारी ने एक-दूसरे से प्यार करने के बाद मंदिर में शादी...

नेशनल डेस्क: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती दे दी है। योगापट्टी के अहिरौली गांव की रेखा कुमारी और चनपटिया के बसंतपुर गांव की प्रियंका कुमारी ने एक-दूसरे से प्यार करने के बाद मंदिर में शादी रचा ली। यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि रेखा, प्रियंका की ननद है और प्रियंका उसकी भाभी की बहन। रेखा और प्रियंका का मिलना एक पारिवारिक रिश्ते के माध्यम से शुरू हुआ। प्रियंका, रेखा के भाई की साली है और इसी नाते दोनों के बीच अकसर मुलाकात होती रहती थी। धीरे-धीरे यह मुलाकातें दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। पिछले पांच महीनों से दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गई थीं। तीन दिन पहले उन्होंने अपने रिश्ते को समाज के सामने स्वीकार करते हुए मंदिर में सात फेरे ले लिए।

मांग में सिंदूर भरते हुए बोली- निभाऊंगी हर फर्ज

शादी के वायरल वीडियो में रेखा को प्रियंका की मांग में सिंदूर भरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रेखा कहती हैं, "हमारा रिलेशन पिछले पांच महीनों से था। यह कोई ड्रामा नहीं है। मैं इसे छोड़ने वाली नहीं हूं। जो भी जिम्मेदारियां होती हैं, मैं पति बनकर निभाऊंगी। घर चलाऊंगी और इसे हमेशा खुश रखूंगी।"

परिजन नहीं हुए राजी, लड़कियां अडिग

शादी के बाद जब रेखा और प्रियंका अहिरौली गांव पहुंचीं तो परिजनों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। परिजन लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दोनों लड़कियां अपने फैसले पर अडिग हैं। रेखा ने बताया कि घरवालों के दबाव के कारण उसने पुलिस को भी कॉल किया था ताकि सुरक्षा मिल सके। वहीं प्रियंका ने कहा, “हम बहुत खुश हैं लेकिन अगर घरवाले साथ होते तो खुशी और भी बढ़ जाती। हर दिन यही दुख होता है कि हमारे रिश्ते को मंजूरी नहीं मिली।”

सोशल मीडिया पर वायरल

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग इसे प्यार की सच्ची जीत बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे परंपरा के खिलाफ जाकर उठाया गया कदम मान रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इससे एक बड़ा सामाजिक विमर्श शुरू हो गया है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!