SP साहब खुद बने ग्राहक, हुक्का बार के अंदर का नजारा देख हो गए हैरान! फिर हुआ कुछ ऐसा...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 Apr, 2025 02:51 PM

sp sahab became a customer was shocked to see the truth inside the hookah bar

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बरेली पुलिस ने खुद एसपी साहब की अगुवाई में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम इलाके में अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई किसी सामान्य पुलिस कार्रवाई जैसी नहीं थी...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बरेली पुलिस ने खुद एसपी साहब की अगुवाई में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम इलाके में अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई किसी सामान्य पुलिस कार्रवाई जैसी नहीं थी बल्कि पुलिस प्रमुख स्वयं ग्राहक बनकर हुक्का पीने पहुंचे और फिर उसी रेस्टोरेंट को सील कर दिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची अफरा-तफरी

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात हुक्का बारों पर कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही इन हुक्का बारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया जिनमें तीन महिलाएं और एक मां-बेटे का जोड़ा भी शामिल था। इन लोगों के पास से कई हुक्के भी बरामद किए गए।

 

यह भी पढ़ें: अरे भाई! इस लड़की ने तो बाथरूम की टॉयलेट सीट को भी नहीं छोड़ा, खुद ही देख लें Video में अजीबोगरीब हरकतें

 

अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश

पुलिस ने यह भी बताया कि इन हुक्का बारों में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। लंबे समय से कई रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। बरेली में यह कृत्य काफी आम था और इसपर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।

 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बारिश के कारण फिसला Tractor, कुएं में गिरने से 8 महिलाओं की गई जान

 

पुलिस ने शुरू किया अभियान

एसपी सिटी ने कहा कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की छापेमारी आगे भी की जाएगी। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में जिन रेस्टोरेंट्स में इस तरह की अवैध गतिविधियां पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हुक्का बार संचालकों में दहशत

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के बाद हुक्का बार संचालकों में दहशत का माहौल है और उन्हें डर है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है।

यह पुलिस की एक ऐतिहासिक और साहसिक कार्रवाई मानी जा रही है जिसने अवैध हुक्का बारों के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!