Breaking




तेज रफ्तार BBMP कचरा ट्रक ने 10 वर्षीय लड़के को कुचला, दर्दनाक मौत

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Mar, 2025 05:47 PM

speeding bbmp garbage truck crushes 10 year old boy

बेंगलुरु के शहरी थानीसांद्रा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज गति से आ रहे बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के कचरा ट्रक ने 10 वर्षीय लड़के को टक्कर मार दी। हादसे में लड़का ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के शहरी थानीसांद्रा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज गति से आ रहे बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के कचरा ट्रक ने 10 वर्षीय लड़के को टक्कर मार दी। हादसे में लड़का ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इमान के रूप में हुई है। इमान और उनके पिता दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब बीबीएमपी का कचरा ट्रक कथित तौर पर तेज गति से उनके वाहन से टकरा गया। टक्कर लगने से इमान वाहन से गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

लड़के को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि ट्रक चालक की चिकित्सीय जांच की गई, जिससे यह साफ हुआ कि वह शराब के नशे में नहीं था। दुर्घटना के बाद चालक थोड़ी देर तक बेहोश रहा। घटना स्थल पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और चालक के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक टायर को आग लगा दी।

आरोपी चालक गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (यातायात उत्तर) गौरी डी आर ने बताया, "हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।"

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!