तेज रफ्तार पिकअप का अचानक बिगड़ा संतुलन, ड्राइवर की लापरवाही से 50 महिलाएं घायल

Edited By Utsav Singh,Updated: 26 Aug, 2024 01:18 PM

speeding pickup suddenly lost its balance 50 women injured

राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के हरसौली थाना क्षेत्र कुमपुर गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार कम से कम 50 महिलाएं घायल हो गई।

राजस्थान : राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के हरसौली थाना क्षेत्र कुमपुर गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार कम से कम 50 महिलाएं घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैरथल के वाडर् नम्बर 6 खाती का मोहल्ला निवासी करीब 50 महिलाएं रोज की तरह आज भी हरसौली के कुमपुर गांव से आगे प्याज की बुआई की मजदूरी करने के लिए पिकअप में सवार होकर जा रही थी। कुमपुर गांव के समीप एक मोड़ पर पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

आपको बता दें कि इस हादसे में सभी घायलों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमे करीब 6 से 10 महिलाएं गम्भीर रूप से घायल है। घायल पिंकी ने बताया कि ड्राइवर बड़ी लापरवाही से पिकअप चला रहा था, काफी बार उसको रोकना भी चाहा लेकिन उसने तेज गाने चला रखे थे तो उसने सुना नही आखिर में पिकअप ने पलटी खाई ओर सभी महिलाएं घायल हो गयी।

वहीं घायल पिंकी ने बताया कि आज उनको काम पे जाने का चौथा दिन था लेकिन काम पर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिलाएं कमला देवी जिसके सर में गहरी चोट है। बबिता देवी, सावित्री, पिंकी सहित ओर भी कुछ महिलाएं ज्यादा घायल है वही पिंकी,कृष्णा, रेखा,सविता ,पूजा, सहित बाकी महिलाओं के हल्की चोट लगी है। 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!