आलीशान होटलों में स्टे, फ्लाइट से ट्रैवल, गुजरात में पकड़ा गया करोड़पति चोर

Edited By Radhika,Updated: 06 Jul, 2024 05:02 PM

stay in luxurious hotels travel by flight millionaire thief caught in gujarat

गुजरात से एक करोड़पति चोर की खबर सामने आई है। पुलिस भी इसकी जांच पड़ताल के दौरान संपत्ति के बारे में जानकर हैरान हो गए। पुलिस जानकारी के अनुसार यह चोर आलीशान होटलों में स्टे करता और फ्लाइट के ट्रैवल करता था।

नेशनल डेस्क:  गुजरात से एक करोड़पति चोर की खबर सामने आई है। पुलिस भी जांच पड़ताल के दौरान संपत्ति के बारे में जानकर हैरान रह गई। पुलिस जानकारी के अनुसार यह चोर आलीशान होटलों में स्टे करता और फ्लाइट के ट्रैवल करता था। गुजरात पुलिस ने इसका नाम रोहित सोलंकी बताया है। पिछले महीने रोहित कनुभाई सोलंकी ने वापी में 1 लाख रुपये की चोरी की थी।

पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान यह पाया है कि आरोपी एक लग्ज़री जिंदगी जी रहा है, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित से पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया है कि उसने 19 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इनमें वलसाड में तीन, सूरत में एक, पोरबंदर में एक, सेलवाल में एक, तेलंगाना में दो, आंध्र प्रदेश में दो, मध्य प्रदेश में दो और महाराष्ट्र में एक घटना को अंजाम दिया। वहीं आरोपी रोहित ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 6 और चोरियां करने की बात भी कबूल की। उसने एक मुस्लिम महिला से शादी कर अपना नाम अरहान रख लिया।

मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि रोहित सोलंकी ने मुंबई के मुंब्रा इलाके में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का आलीशान फ्लैट लिया था। इसके अलावा उसके पास ऑडी कार भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित मुंबई के डांस बार और नाइट क्लब में पार्टी करने का शौकीन है। वह नशे का भी करता है और हर महीने 1.50 लाख रुपये खर्च करता है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!