Breaking




पिता 2 साल से कर रहा था बेटी का यौन उत्पीड़न, परेशान लड़की ने कर डाला कांड, सामने आया वीडियो

Edited By Parminder Kaur,Updated: 28 Mar, 2025 09:37 AM

stepfather abused daughte for 2 years

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 24 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। युवती का आरोप है कि उसका सौतेला पिता पिछले दो सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा...

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 24 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। युवती का आरोप है कि उसका सौतेला पिता पिछले दो सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

PunjabKesari
दरअसल रमेश भारती नाम का आदमी 24 साल की लड़की का सौतेला पिता था। वो पिछले 2 सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था, जिससे लड़की बहुत परेशान थी, जब पिता ने हद पार कर दी तो बेटी ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अब उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


वीडियो वायरल 

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को गुस्से में देखा जा सकता है, जबकि पास में उसका घायल पिता गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है, जो उसे शांत करने और समझाने की कोशिश कर रही है। लड़की ने लोगों को अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। वह अपने पिता की दरिंदगी के बारे में बता रही थी और यह भी स्पष्ट कर रही थी कि वह अब तक इस अत्याचार का सामना करती रही, लेकिन अब जब वह घेर लिया गया तो उसने प्रतिक्रिया दी। लड़की के गुस्से और उसकी आपबीती ने वहां मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।


पुलिस कार्रवाई

PunjabKesari
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गंभीर रूप से घायल रमेश भारती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!