mahakumb

Water Intake: सुबह खाली पेट पानी पीने से मिलेंगे अनगिनत स्वास्थ्य लाभ, कब्ज से भी राहत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Feb, 2025 12:49 PM

stomach problems eating habits consumption fast food constipation

बदलती जीवनशैली, अस्वस्थ खानपान, फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन और अनियमित दिनचर्या के कारण पेट संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। इनमें सबसे आम समस्या कब्ज की है, जो न केवल आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करती है बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती...

नई दिल्ली: बदलती जीवनशैली, अस्वस्थ खानपान, फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन और अनियमित दिनचर्या के कारण पेट संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। इनमें सबसे आम समस्या कब्ज की है, जो न केवल आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करती है बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। कई लोग सुबह फ्रेश होने में कठिनाई महसूस करते हैं और लंबे समय तक बाथरूम में बैठने की जरूरत पड़ती है।

इन सब के बीच सबसे जरूरी है पानी। पानी हमारे शरीर के सही संचालन के लिए बेहद जरूरी तत्व है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से न केवल शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाने में मदद करता है। खासतौर पर कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए पानी एक प्राकृतिक उपचार के रूप में काम करता है।

कब्ज से राहत

अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पानी आंतों को लुब्रिकेट करता है, जिससे मल नरम रहता है और आसानी से बाहर निकलता है। इसके अलावा, यह पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है और गैस या एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ

  1. डिटॉक्सिफिकेशन – पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी और लिवर स्वस्थ रहते हैं।
  2. वजन घटाने में सहायक – पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  3. ऊर्जा और थकान से राहत – शरीर में पानी की कमी से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से ऊर्जा बनी रहती है।
  4. स्वस्थ त्वचा – हाइड्रेशन से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे यह स्वस्थ और चमकदार दिखती है।
  5. सिरदर्द से राहत – डिहाइड्रेशन सिरदर्द का एक प्रमुख कारण हो सकता है, जिसे पानी पीकर दूर किया जा सकता है।

कितना पानी पीना चाहिए?

स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। खासतौर पर गर्मी के मौसम में या ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने वालों को ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। अगर आप कब्ज या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं, तो पानी का सेवन बढ़ाने से आपको जल्दी राहत मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!