Breaking




यूपी में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई, दूसरे दिन में 1007 ई रिक्शा सीज, 3093 का हुआ चालान

Edited By Pardeep,Updated: 02 Apr, 2025 10:01 PM

strict action taken against illegal e rickshaws in up

उत्तर प्रदेश में नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा देने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन बुधवार को भी 1007 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गये और 3093 का चालान किया गया।...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा देने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन बुधवार को भी 1007 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गये और 3093 का चालान किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऑटो चालक द्वारा पिछले दिनों देर रात एक महिला यात्री से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के बाद योगी के निर्देश पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। 

एक आधिकारिक बयान में परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के हवाले से कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान मंगलवार से शुरू हुआ। अभियान के दूसरे दिन 1007 ई-रिक्शा सीज और 3093 का चालान हुआ। वहीं मंगलवार को 915 ई रिक्शा सीज किया गया था, जबकि 3035 का चालान हुआ था और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सिंह ने बताया कि इस दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। 

अभियान के नोडल अधिकारी अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को आगरा संभाग में 444, लखनऊ संभाग में 377, कानपुर में 277, गाजियाबाद संभाग में 257, झांसी में 216, वाराणसी में 161, अलीगढ़ संभाग में 140, अयोध्या में 135 और मुरादाबाद संभाग में 120 अवैध ई-रिक्शा पर कार्रवाई हुई। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!