Breaking




Rain Alert: उत्तर भारत में तबाही का संकेत, इन राज्यों में ओले-बिजली-तूफान, मौसम ने मचाया कोहराम, IMD अलर्ट

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 20 Apr, 2025 05:23 AM

strong wind lightning and rain alert in north india

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर पहाड़ी राज्यों से लेकर झारखंड और ओडिशा तक बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर पहाड़ी राज्यों से लेकर झारखंड और ओडिशा तक बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

झारखंड और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में रविवार को तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह उत्तराखंड में भी गरज, चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार पहाड़ी इलाकों में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है।

हिमालयी राज्यों में भारी बर्फबारी की संभावना

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने हिमपात और तेज तूफानी हवाओं की संभावना जताई है। रविवार को जम्मू कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और सोमवार को भी यही स्थिति बनी रह सकती है। हिमाचल में भी बर्फबारी और बारिश का असर दिखेगा।

गुजरात और मध्य प्रदेश में लू का कहर

जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर गुजरात और मध्य प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। गुजरात में धूलभरी आंधी चल सकती है जबकि मध्य प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। गर्मी से राहत फिलहाल नहीं दिख रही है।

ओडिशा में भी मौसम रहेगा बिगड़ा

ओडिशा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस राज्य के कई हिस्सों में बिजली गिरने और आंधी की आशंका जताई गई है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में भी बारिश और तूफान का असर

दिल्ली और एनसीआर में रविवार को तूफान और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले सप्ताह में भी तूफानी मौसम बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में देश का मौसम कैसा रहा?

  • पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं

  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और बर्फबारी दर्ज की गई

  • तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार ये स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!