Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 24 Mar, 2025 07:25 AM

एमएस धोनी भले ही 43 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स अभी भी युवा खिलाड़ियों को चौंका रही हैं। 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने अपनी बिजली जैसी फुर्ती का एक और शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने केवल 0.12...
नेशनल डेस्क: एमएस धोनी भले ही 43 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स अभी भी युवा खिलाड़ियों को चौंका रही हैं। 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने अपनी बिजली जैसी फुर्ती का एक और शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने केवल 0.12 सेकंड में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट कर दिया, जिसे देख क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए।
कैसे हुई धोनी की धमाकेदार स्टंपिंग?
यह वाकया मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर में हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर बैठे। धोनी ने बिना कोई देर किए गेंद को पकड़ा और पलक झपकते ही स्टंप्स उड़ा दिए। लाइव एक्शन में धोनी की इस फुर्ती को पकड़ पाना मुश्किल था, जबकि स्लो मोशन में भी उनकी रफ्तार देखना रोमांचक रहा।
IPL में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड
एमएस धोनी के नाम पहले ही IPL में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब तक वह 44 बल्लेबाजों को स्टंप आउट कर चुके हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक 37 स्टंपिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रॉबिन उथप्पा 32 स्टंपिंग के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
धोनी का धमाकेदार IPL करियर
धोनी ने अपने 264 मैचों के IPL करियर में 5,243 रन बनाए हैं। उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि, उनके नाम IPL में कोई शतक नहीं है। पिछले सीजन में उन्होंने 220 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे, जिससे उन्होंने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।
फैंस ने की धोनी की तारीफ
धोनी की इस तेज़ स्टंपिंग को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग धोनी की फुर्ती और अनुभव को सलाम कर