सुनीता विलियम्स की वापसी पर भारी खर्च, किराया इतना कि खरीदी जा सकती हैं हजारों लग्जरी कारें

Edited By Parveen Kumar,Updated: 18 Mar, 2025 09:45 PM

sunita williams  return costs heavily

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर लौटने वाली हैं। उन्हें वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान पहले ही वहां पहुंच चुका है।

नेशनल डेस्क : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर लौटने वाली हैं। उन्हें वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान पहले ही वहां पहुंच चुका है। कुछ ही घंटों में वह अपने साथी बुच विलमोर के साथ पृथ्वी पर वापसी करेंगी। हालांकि, उनकी वापसी की लागत इतनी ज्यादा है कि यह किसी को भी हैरान कर सकती है।

एक सीट का किराया कितना?

सुनीता विलियम्स जिस सीट पर बैठकर लौटेंगी, उसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर (करीब 460 करोड़ रुपये) है। यह इतनी बड़ी रकम है कि:

  • इससे 10 लाख लोगों वाला शहर 20 दिन तक भरपेट खाना खा सकता है।
  • इतने पैसों में हजारों लग्जरी कारें खरीदी जा सकती हैं।
  • भारत का इसरो कई स्पेस मिशन पूरे कर सकता है।

स्पेसएक्स की मोटी कमाई

स्पेसएक्स को यह मिशन नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत मिला है। 2014 में नासा ने स्पेसएक्स को 2.6 बिलियन डॉलर (लगभग 21,500 करोड़ रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट दिया था, जिसमें 6 अंतरिक्ष मिशन शामिल थे।

क्रू-9 मिशन की लागत

4 सीटों का कुल किराया = 220 मिलियन डॉलर (लगभग 1840 करोड़ रुपये)
पूरे मिशन की अनुमानित लागत = 200-300 मिलियन डॉलर (1670-2500 करोड़ रुपये)

स्पेसएक्स का अनुमानित मुनाफा:

कुल राजस्व = 200-250 मिलियन डॉलर (1670-2090 करोड़ रुपये)
कुल खर्च = 120-160 मिलियन डॉलर (1000-1340 करोड़ रुपये)
नेट प्रॉफिट = 670-750 करोड़ रुपये

स्पेसएक्स के लिए फायदे का सौदा

एलन मस्क की कंपनी सिर्फ इस एक मिशन से ही 670-750 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी, जो भारत के कई छोटे राज्यों के बजट के बराबर हो सकता है। यह दिखाता है कि अंतरिक्ष यात्रा न सिर्फ विज्ञान बल्कि एक बड़ा बिजनेस भी बन चुका है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!
News Hub