Breaking




Sunita Williams: 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती लौटेंगी सुनीता विलियम्स, भाई को बेसब्री से इंतजार...

Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Mar, 2025 08:59 AM

sunita williams brother deepak rawal

सुनीता विलियम्स के धरती पर वापसी की खबर से उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है। सभी बेसब्री से उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। सुनीता विलियम्स के बड़े भाई दीपक रावल ने उनकी वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया, "हम सभी बहुत चिंतित...

नेशनल डेस्क: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर मंगलवार (18 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी के लिए रवाना होंगी। दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर के जरिए ISS गए थे, लेकिन यान में तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में 9 महीने की देरी हो गई। अब वे Spacex क्रू ड्रैगन के जरिए धरती पर लौटेंगे। इस मिशन में उनके साथ निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी धरती पर लौटेंगे। लेकिन यह सफर बिना जोखिमों के नहीं होगा। 

कैसे होगी वापसी?
-अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होंगे।
-पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद कैप्सूल की गति नियंत्रित की जाएगी ताकि सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित हो।
-फ्लोरिडा के तट के पास अटलांटिक महासागर में स्प्लैशडाउन होगा, जहां रिकवरी टीम उनकी मदद के लिए तैयार रहेगी।
-यह प्रक्रिया कुल मिलाकर 17 घंटे तक चल सकती है।

वहीं,  सुनीता विलियम्स के धरती पर वापसी की खबर से उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है। सभी बेसब्री से उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। सुनीता विलियम्स के बड़े भाई दीपक रावल ने उनकी वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया, "हम सभी बहुत चिंतित थे, लेकिन सुनीता बेहद साहसी हैं। 9 महीने से अंतरिक्ष में रहना आसान नहीं है, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई।" परिवार के अन्य सदस्यों का भी कहना है कि वे लगातार सुनीता की सलामती की प्रार्थना कर रहे थे और अब उनकी वापसी से सभी को राहत मिली है।

बचपन से ही निडर थीं सुनीता

बचपन की यादें साझा करते हुए उनके भाई ने बताया कि सुनीता बचपन से ही बहादुर थीं। उन्होंने कहा, "हमें याद है कि जब उसे ऊंट पर बिठाया गया, तो वह बिल्कुल नहीं घबराई। बल्कि, वह ऊंट से उतरने का नाम ही नहीं ले रही थी।" उनके भाई ने बताया कि सुनीता ने हमेशा अपने गांव को गर्व महसूस करवाया है।

उदयपुर की घटना और सुनीता का मजबूत संदेश

एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जब सुनीता भारतीय सेना के लश्कर में सेवा दे रही थीं, तब वह कुछ समय के लिए भारत आई थीं। उस दौरान वह उदयपुर घूमने गईं और रात में होटल से बाहर निकल गईं। जब उनके भाई ने इस पर चिंता जताई, तो सुनीता ने जवाब दिया, "मैं लश्कर में काम करती हूं, मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता। अगर पुरुष बाहर जा सकते हैं, तो महिलाएं क्यों नहीं?"

बता दें कि NASA और SpaceX के मुताबिक, Crew-9 मिशन के तहत सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री जस्मिन बुच मंगलवार, 18 मार्च को धरती पर लौटेंगे। उनकी वापसी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वार बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस करवाया है। अब सभी उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!