mahakumb

पुणे में SUV ने 5 वाहनों को टक्कर मारी, भीड़ ने पथराव किया

Edited By Parveen Kumar,Updated: 06 Dec, 2024 12:55 AM

suv hits 5 vehicles in pune

महाराष्ट्र में पुणे के पाषाण इलाके में बृहस्पतिवार शाम को एक एसयूवी वाहन ने कम से कम पांच वाहनों को टक्कर मार दी जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर उस पर पथराव किया।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र में पुणे के पाषाण इलाके में बृहस्पतिवार शाम को एक एसयूवी वाहन ने कम से कम पांच वाहनों को टक्कर मार दी जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर उस पर पथराव किया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें लोगों को चालक से बहस करते और मौके से भागने की कोशिश समय उस पर पत्थर फेंकते देखा जा सकता है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह घटना शाम 5:30 बजे पाषाण में हुई। एक एसयूवी ने पांच वाहनों को टक्कर मारी। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एसयूवी के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। ऐसा लगता है कि उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।"

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!