'इतना मूर्ख लड़का, कहता है भगवान कृष्ण उसके साथ...', 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा पर भड़के स्वामी रामभद्राचार्य (VIDEO)

Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Oct, 2024 06:06 PM

swami rambhadracharya got angry on child saint abhinav arora

बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रामभद्राचार्य महाराज अभिनव को मंच से उतारते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वह राम नाम...

नेशनल डेस्क: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रामभद्राचार्य महाराज अभिनव को मंच से उतारते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वह राम नाम का जयकारा लगा रहे थे। इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने यह दावा किया कि अभिनव भगवान का ध्यान नहीं कर रहे थे, बल्कि रील बनाने के लिए जयकारा लगा रहे थे। इसी वजह से रामभद्राचार्य ने उन्हें मंच से नीचे उतार दिया।

भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे?- रामभद्राचार्य
अब रामभद्राचार्य का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख बताते हुए कहा कि वह यह दावा करता है कि भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ते हैं। महाराज ने कहा, "उसको तो शिष्टता से बात करना नहीं आता, भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे?" इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने अभिनव को वृंदावन में भी डांटा था। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर अभिनव को लेकर चर्चाएं और बढ़ गई हैं। कुछ लोग उन्हें फर्जी बाबा बता रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें इस तरह का नाम दिया है।


यूजर्स कर रहे ढेर सारे कमेंट्स 
यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं, जैसे कि "इसने इतनी सी बात बोलकर उस बच्चे का करियर खत्म कर दिया" और "इतना मूर्ख बच्चा है, इसे सुनकर दिल को सुकून मिल गया है।" इस प्रकार की प्रतिक्रियाओं के चलते अभिनव अरोड़ा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!