mahakumb

डॉक्टर की सलाह के बिना Painkillers लेना हो सकता है खतरनाक, शरीर के इन अंगों को हो सकता है नुक्सान

Edited By Harman Kaur,Updated: 18 Feb, 2025 04:54 PM

taking painkillers without doctor s advice can be dangerous

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी बीमारियों जैसे सिरदर्द, शरीर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव आदि के लिए अक्सर पेन किलर दवाएं लेने लगते हैं। हालांकि, डॉक्टर से सलाह लिए बिना पेन किलर का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसी दवाएं लिवर,...

नेशनल: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी बीमारियों जैसे सिरदर्द, शरीर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव आदि के लिए अक्सर पेन किलर दवाएं लेने लगते हैं। हालांकि, डॉक्टर से सलाह लिए बिना पेन किलर का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसी दवाएं लिवर, किडनी, पेट, दिल और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं। आइए जानते हैं पेन किलर के नुकसान के बारे में...

पेन किलर के नुकसान

Heart related problems
कुछ पेन किलर, जैसे NSAIDs (नॉन-स्टेरॉयड एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स), दिल की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। अधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। जिन लोगों को पहले से दिल से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें इन दवाओं का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

Stomach problems
पेन किलर का अधिक सेवन पेट में अल्सर, गैस्ट्रिक और एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। कुछ दवाएं पेट की लाइनिंग को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे आंतरिक रक्तस्राव हो सकता है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और अस्पताल में इलाज की आवश्यकता हो सकती है।

Effect on liver and kidney
पेन किलर दवाओं का ज्यादा सेवन लिवर और किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। लिवर का काम शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना है, लेकिन पेन किलर की अधिक मात्रा से लिवर पर दबाव बढ़ जाता है और यह डैमेज हो सकता है। इसी तरह, किडनी भी शरीर से हानिकारक तत्वों को फिल्टर करती है, और अधिक पेन किलर किडनी फेलियर का कारण बन सकता है।

Drug addiction and resistance
बार-बार पेनकिलर का सेवन शरीर में इसके लिए रेजिस्टेंस (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ा सकता है। इसका मतलब यह है कि दवाओं का असर कम होने लगता है और राहत पाने के लिए ज्यादा दवा लेनी पड़ती है। यह स्थिति दवाओं की लत को जन्म दे सकती है।

Allergies and serious side effects
हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग तरीके से दवाओं पर प्रतिक्रिया करता है। पेन किलर दवाओं के सेवन से एलर्जी, त्वचा पर रैशेज, सांस की समस्या या अन्य गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह जीवन के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

Danger to pregnant women
गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर दवाएं नहीं लेनी चाहिए। कुछ दवाएं बच्चे के विकास पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और जन्मजात विकृतियों का कारण बन सकती हैं।

Impact on mental health
कुछ पेन किलर दवाएं, जैसे ओपिओइड्स, मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। इनके अधिक सेवन से चिंता, डिप्रेशन, और नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, इन दवाओं की लत भी लग सकती है। पेन किलर दवाएं दर्द से राहत दिलाने में सहायक हो सकती हैं, लेकिन इनका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के दर्द के लिए दवा लेने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!