mahakumb

चार महीने की गर्भवती महिला से चलती ट्रेन में दिल दहला देने वाली दरिंदगी... शोर मचाने पर दी रूह कंपा देने वाली सजा

Edited By Anu Malhotra,Updated: 07 Feb, 2025 11:45 AM

tamil nadu  pregnant woman assaulted  train

तमिलनाडु में चार महीने की गर्भवती महिला के साथ चलती ट्रेन में दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राज्य में आक्रोश फैल गया है और...

तमिलनाडु: तमिलनाडु में चार महीने की गर्भवती महिला के साथ चलती ट्रेन में दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राज्य में आक्रोश फैल गया है और सत्तारूढ़ DMK और विपक्षी AIADMK के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

कैसे हुई यह वारदात?
पीड़िता कोयंबटूर की एक परिधान कंपनी में काम करती है और शुक्रवार तड़के ट्रेन से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी। जब वह ट्रेन के वॉशरूम गई, तो जोलारपेट्टई (जिला तिरुपत्तूर) के पास दो लोगों ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसे वेल्लोर जिले के केवी कुप्पम के पास चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। पीड़िता को हाथ और पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए वेल्लोर जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच और एक आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही जोलारपेट्टई पुलिस ने मामला दर्ज किया और रेलवे पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। अब तक एक संदिग्ध, हेमराज को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

राजनीतिक विवाद और बढ़ता आक्रोश
AIADMK महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और DMK सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में महिलाएं अब न तो सड़क पर सुरक्षित हैं, न स्कूल-कॉलेज में, न ही कार्यस्थलों पर और अब तो ट्रेन में भी नहीं।" 
उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!