26 साल बाद परिवार से मिली तारा देवी, जिंदा देख बेटा रह गया हैरान... परिवार कर चुका था श्राद्ध

Edited By rajesh kumar,Updated: 05 Oct, 2024 12:17 PM

tara devi met her family after 26 years family

26 साल से लापता तारा देवी, जिन्हें परिवार ने मृत मान लिया था, अब वापस मिल गई हैं। नैनीताल जिले के पदमपुरी की रहने वाली तारा देवी 1998 में अचानक गायब हो गई थीं। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। वर्षों तक इंतजार के बाद परिजनों...

नेशनल डेस्क: 26 साल से लापता तारा देवी, जिन्हें परिवार ने मृत मान लिया था, अब वापस मिल गई हैं। नैनीताल जिले के पदमपुरी की रहने वाली तारा देवी 1998 में अचानक गायब हो गई थीं। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। वर्षों तक इंतजार के बाद परिजनों ने उन्हें मृत मानकर उनका श्राद्ध भी कर दिया था।

2018 में पिथौरागढ़ पहुंच गई थीं तारा देवी 
तारा देवी 2018 में पिथौरागढ़ पहुंच गई थीं और वहां के सिल्थाम में एक सामुदायिक शौचालय की छत पर रहने लगीं। हालांकि उनके परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनकी बरामदगी की कहानी 2022 में शुरू हुई, जब मुक्तेश्वर की रहने वाली बाल कल्याण समिति की सदस्य रेखा रानी को पिथौरागढ़ में एक बुजुर्ग महिला दिखी जो उन्हें जानी-पहचानी लगी। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण तारा देवी से बात करके कोई जानकारी नहीं मिली।

जिंदा देख बेटे के झलक पड़े आंसू 
रेखा रानी ने उनकी तस्वीर अपने गांव के लोगों को भेजी, जिससे तारा देवी की पहचान हो सकी। परिवार को खबर मिलते ही तारा देवी का बेटा प्रेम चंद्र और पोता दीपक चंद्र पिथौरागढ़ पहुंचे। मां को 26 साल बाद जिंदा देखकर प्रेम चंद्र की आंखों से आंसू छलक पड़े और पोता दीपक पहली बार अपनी दादी से मिला। इस भावुक मिलन में बाल कल्याण समिति और स्थानीय पुलिस की भी बड़ी भूमिका रही।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!