Telangana: पेड़ से अनार तोड़ने पर दलित लड़के को मिली खौफनाक सजा, हाथ-पैर बांधकर कर दी पिटाई

Edited By rajesh kumar,Updated: 26 Jun, 2024 02:02 PM

telangana dalit boy gets horrific punishment plucking pomegranate tree

तेलंगाना के हैदराबाद जिले के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय दलित लड़के की जमकर पिटाई की। यह लड़का उसके घर से अनार तोड़ रहा था जिसके बाद शख्स ने रस्सी से बांध कर उसकी पिटाई की।

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के हैदराबाद जिले के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय दलित लड़के की जमकर पिटाई की। यह लड़का उसके घर से अनार तोड़ रहा था जिसके बाद शख्स ने रस्सी से बांध कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 जून को शाबाद मंडल के केसाराम गांव में हुई थी। अनुसूचित जाति समुदाय से संबद्ध पीड़ित पेड़ से अनार तोड़ने के लिए उस व्यक्ति के घर की चारदीवारी फांद कर अंदर गया था। उनके मुताबिक, घर के मालिक ने लड़के को पकड़ लिया और कथित तौर पर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध कर उसकी पिटाई की। घर का मालिक एक सरकारी स्कूल का सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है।

सोशल मीडिया पर इस कथित घटना की एक तस्वीर भी आई, जिसमें लड़का जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित की मां द्वारा 24 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर घर के मालिक और उसके बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंची तो आरोपी और उसके बेटे ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!