लोगों को सताने लगी गर्मी, इन 7 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

Edited By Parminder Kaur,Updated: 16 Mar, 2025 03:21 PM

temperature reached 40 degree celsius in these 7 districts

झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है और कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने के कारण 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

नेशनल डेस्क. झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है और कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने के कारण 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 7.6 डिग्री अधिक था। इसके अलावा डालटनगंज में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बोकारो थर्मल में यह 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक था। राज्य की राजधानी रांची का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा था। गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 19 मार्च से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, "16 मार्च को गर्म हवाओं के कारण झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया था।"

उन्होंने यह भी बताया कि 19 मार्च से मौसम में बदलाव होगा, क्योंकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!