दिल्ली-NCR में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, 13 से 15 मार्च तक हल्की बारिश की उम्मीद

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 11 Mar, 2025 09:01 AM

temperature will reach 40 degrees in delhi ncr

दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। राजधानी दिल्ली में 10 मार्च को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं 11 मार्च की सुबह तापमान 31.42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

नेशनल डेस्क। दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। राजधानी दिल्ली में 10 मार्च को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं 11 मार्च की सुबह तापमान 31.42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 मार्च को दिनभर तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35.57 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

नोएडा में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक 12 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 13 मार्च से दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा और 3 दिन हल्की बारिश हो सकती है। 13, 14 और 15 मार्च को दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। 16 मार्च तक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन 17 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा और फिर गर्मी बढ़ने लगेगी।

देश में मौसमी घटनाएं

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 और 9.6 किलोमीटर ऊंचाई पर एक विक्षोभ सक्रिय हो गया है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

गर्मी और आर्द्र मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग ने 14 मार्च तक केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा गुजरात, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, विदर्भ और ओडिशा में भी हीट वेव रहने की संभावना है।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश में 16 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 12 से 15 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

13 और 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 14 मार्च तक बारिश और गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। असम और मेघालय में तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती हैं।

12 और 13 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

साउथ इंडिया में बारिश

12 और 13 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही केरल, माहे, लक्षद्वीप, और दक्षिण कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 7 दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कुल मिलाकर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी परिस्थितियों के कारण 13 मार्च से हल्की बारिश और मौसम में बदलाव होगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!