कर्मचारियों पर मेहरबान हुई ये कंपनी, डेट पर जाने के लिए दे रही स्पेशल छुट्टियां...खुद ही उठाएगी सारा खर्च!

Edited By Harman Kaur,Updated: 10 Sep, 2024 06:03 PM

thai company offers paid tinder leave to employees

आजकल के समय में सच्चे जीवनसाथी की तलाश का तरीका काफी बदल चुका है। पहले लोग अपने रिश्तेदारों की मदद से रिश्ते ढूंढे जाते थे, लेकिन अब लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स की मदद ले रहे हैं। ऑनलाइन ऐप्स के जरिए अब लोग अपना मनपसंद जीवनसाथी खोज रहे हैं। यहां लोगों के...

नेशनल डेस्क: आजकल के समय में सच्चे जीवनसाथी की तलाश का तरीका काफी बदल चुका है। पहले लोग अपने रिश्तेदारों की मदद से रिश्ते ढूंढे जाते थे, लेकिन अब लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स की मदद ले रहे हैं। ऑनलाइन ऐप्स के जरिए अब लोग अपना मनपसंद जीवनसाथी खोज रहे हैं। यहां लोगों के लिए खुद के लिए समय निकाला भी मुश्किल होता है, ऐसे में लोग डेटिंग ऐप्स पर अपनी किस्मत आजमाना रहे हैं। वहीं, अब एक थाईलैंड की कंपनी ने इस बात को एक नया मोड़ दे दिया है। कंपनी अपने कर्मचारियों को डेटिंग करने के लिए विशेष छुट्टी दे रही है। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है।

कंपनी अपने कर्मचारियों को 6 महीने के लिए मुफ्त देगी टिंडर का सब्सक्रिप्शन
थाईलैंड की Whiteline Group ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक पोस्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने अपने कर्मचारियों को डेटिंग के लिए छुट्टी देने की जानकारी दी। कंपनी ने यह भी बताया कि वे अपने कर्मचारियों को 6 महीने के लिए मुफ्त टिंडर प्लैटिनम और टिंडर गोल्ड सब्सक्रिप्शन प्रदान करेंगे।

कंपनी की योजना
- टिंडर सब्सक्रिप्शन: Whiteline Group अपने कर्मचारियों को 6 महीने तक टिंडर प्लैटिनम और टिंडर गोल्ड की मुफ्त मेंबरशिप देगी।
- छुट्टी का आवेदन: कर्मचारियों को डेटिंग के लिए छुट्टी लेने के लिए एक हफ्ते का नोटिस देना होगा।
- छुट्टी का समय: कर्मचारी डेटिंग के लिए किसी भी समय छुट्टी ले सकते हैं, हालांकि छुट्टी के दिनों की संख्या के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
- भुगतान: कंपनी डेट पर जाने वाले कर्मचारियों को भुगतान देने पर भी विचार कर रही है।
इस पहल के जरिए कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उनके कर्मचारी व्यक्तिगत जीवन में भी खुशहाल और संतुष्ट रहें। यह अनोखा कदम कंपनी की ओर से कर्मचारियों की भलाई और खुशहाली के लिए उठाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!